: From,

Dr Pancham Rajbhar,

drprajbhar1962@gmail.com--

Date-28 Feb 2023 time 7:47am 

To,

forestministerup@gmail.com

secy-forestup@nic.in

pccf-up@nic.in

pccf_up@nic.in

pccfup@yahoo.co.in

pccfup@yahoo.com

secy-pccfup@nic.in

ccfgonda@nic.in

ccfsfup@yahoo.co.in

cc.urbandev@gmail.com

ccfup@nic.in

cmup • cmup@nic.in

csup • csup@nic.in

commgon@nic.in

dmbal@nic.in

sohelwadfo@rediffmail.com

-- *अनुस्मारक पत्र*

सेवामें,

          माननीय मुख्यमंत्री जी,

           उ प्र शासन ,लखनऊ 

विषय-शासनादेश सं 1470/14-4-2002-824/2002 दिनांक 8 जुलाई 2002 के वन विभाग बलरामपुर द्वारा  पूर्णतः लेखन,उदबोधन,संबोधन आदि किये जाने के संबंध में -

महोदय,

           सादर आपका ध्यान उ प्र वन विभाग के अधीनस्थ जनपद बलरामपुर में स्थित *सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग बलरामपुर* के नाम को शुद्धिकरण हेतु मा जनप्रतिनिधियों एवं मेरे द्वारा भी कई बार किया जा रहा है ! परंतु अभी स्थानीय प्रशासन द्वारा दिनांक 8 जुलाई 2002 के आदेश जिसमें स्पष्ट रूप से सोहेलवा के स्थान पर सुहेलदेव लिखा गया है,लेकिन विभाग द्वारा अभी भी सोहेलवा ही लिखा जा रहा है ! सूच्य है कि 11 वीं सदी के राष्ट्रनायक एवं तत्कालीन श्रावस्ती के सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के नाम से वन विभाग द्वारा शासनादेश सं *5299/14-3-74-83 दिनांक 14/11/1988*  सोहेलवा वन्य जीव विहार नाम बलरामपुर/श्रावस्ती/बहराइच वन स्थित में अस्तित्व में आया ! जो कि पूर्व में ही किया गया नामकारण अशोभनीय,अमर्यादित,त्रुटिपूर्ण है ! 

उक्त नामकरण सोहेलवा को शुद्ध कर सुहेलदेव किये जाने का अनुरोध अनवरत किया जा रहा है ! मेरे द्वारा भी दिये गए प्रत्यावेदन के प्रतिउत्तर में  उपप्रभागीय वनाधिकारी सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग बलरामपुर श्री नीरज कुमार आर्य के कार्यालय पत्र सं *250/16-1-दिनांक 30/04/2021* द्वारा स्पष्ट रूप से बताया गया है कि शासकीय आदेश सं *1470/14-4-2002-824/2002 दिनांक 8 जुलाई 2002* द्वारा अशुद्ध नाम सोहेलवा के स्थान पर नाम परिवर्तित कर शुद्ध नामकरण *सुहेलदेव वन्य जीव बिहार* बलरामपुर किया गया है ! परंतु अद्यतन भी विभाग द्वारा उक्त शासनादेश दिनांक 8 जुलाई 2002 का अनुपालन नहीं किया जा रहा है और विभाग अभी  भी सुहेलदेव के स्थान पर सोहेलवा नाम से ही उदबोधन,संबोधन व लेखन कर पत्राचार आदि  किया जा रहा है ! जबकि मा प्रधानमंत्री जी,मा मुख्यमंत्री जी द्वारा उनकी जन्मस्थली/कर्मस्थली में समीपस्थ जनपद में महाराजा सुहेलदेव जी की स्मृति में कई योजनाएं संचालित हैं ! ऐसी स्थिति में सुहेलदेव के स्थान पर अशुद्ध नाम सोहेलवा लिखा जाना स्पष्ट रूप से उच्च स्तरीय आदेश का उल्लंघन है !  

     अतः आपसे प्रबल अनुरोध है कि जनभावनाओं का समादर करते हुए विभागीय शासकीय आदेश सं *1470/14-4-2002-824/2002 दिनांक 08/07/2002* का लेखन,उदबोधन, संबोधन किये जाने का त्वरित *अनुपालन* कराये जाने हेतु तत्सम्बन्धित को आदेशित करते हुए वस्तुस्थिति से हमें भी अवगत कराने की कृपा करें ! 

संलग्नक -यथोपरि -

सम्मान सहित 

प्रतिलिपि-माननीय वन मंत्री जी उ प्र सरकार,मुख्यसचिव जी उ प्र शासन,प्रमुख सचिव वन विभाग उ प्र शासन,प्रमुख वन संरक्षक उ प्र 

                          भवदीय 

                    डॉ पंचम राजभर 

 Ex -सम्पादक, सुहेलदेव स्मृति (मा प)

आवास-दुबरा बाजार,बरदह जनपद आज़मगढ़ उ प्र-276301 -मो 9889506050/6393750624


Popular posts from this blog

Grievance Status for registration number : PMOPG/E/2020/0712909 Grievance Concerns To Name Of Complainant डॉ पंचम राजभर Date of Receipt 05/08/2020 Received By Ministry/Department Prime Minister's Office Grievance Description महत्वपूर्ण/तत्काल प्रतिष्ठामें, माननीय संस्कृति मंत्री जी भारत सरकार नई दिल्ली सन्दर्भ - संस्कृति विभाग/पुरातत्व विभाग - विषय - भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा ऐतिहासिक/सांस्कृतिक भग्नावशेष को सरकारी संरक्षण में लिए जाने के सम्बंध में महोदय, आप अवगत ही हैं कि भारतीय संस्कृति सभ्यता के ऐतिहासिक साक्ष्यों यथा किला कोट,खण्डहर, के भग्नावशेष को सुरक्षित सुव्यवस्थित रखकर आमजनमानस के स्मृति में राजकीय संरक्षण प्रदान किये जाने की बहुप्रचलित वैधानिक कार्य सुनिश्चित है जो कि अत्यंत सराहनीय है उक्त के क्रम में सादर आपके संज्ञान में अवगत कराना है कि जनपद अम्बेडकरनगर के तहसील सदर एवं नगर पालिका अम्बेडकर नगर के वार्ड सं 19 सुझौली के अधीनस्थ लोरपुर अठखम्भा जो कि एक प्राचीन ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहर है जिसका वर्णन तत्कालीन भारशिव नागवंशी सुझावल के भर समुदाय के शासक द्वारा निर्मित होने का उल्लेख यूनाइटेड प्रविन्सेज ऑफ अवध के प्रामाणिक गजेटियर वॉल्यूम 3 N to Z में वर्णित है तथा वर्तमान में उक्त अष्ट खंभों का ऐतिहासिक अलौकिक साक्ष्य में से कुछ खम्भे पूरी तरह टूटकर गिरने के कगार पर है जो कि स्थानीय लोगों एवं भारशिव नागवंश बंशजों के प्राचीन काल से सुसभ्य संस्कृति, सभ्यता आस्था,विश्वास शोध का केंद्र है इतना ही नहीं स्थानीय लोगों ने शासन प्रशासन से उक्त अठ खंभें के अवशेष को पुनर्मरम्मत कर बचाये जाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन सरकार द्वारा अभी तक कोई भी समुचित कार्यवाही नहीं हुई जिससे लोगों निराशा की भावना बलवती हो रही है अतः आपसे प्रबल अनुरोध है कि वर्णित परिस्थितियों में जनभावनाओं का समादर करते हुए भारतीय पुरातत्व विभाग सारनाथ वाराणसी सर्किल द्वारा उक्त जीर्ण शीर्ण अवस्था मे पड़े टूटे हुए सामग्री की पुनर्मरम्मत कर जीर्णोद्धार करते हुए सुरक्षित,सुव्यवस्थित संरक्षित रखे जाने हेतु सक्षम प्राधिकारी को निर्दर्शित कर वस्तुस्थिति से मुझे भी अवगत कराने की कृपा करें सम्मान सहित भवदीय डॉ पंचम राजभर Ex- सम्पादक -सुहेलदेव स्मृति (मा प) पूर्व राष्ट्रीय महासचिव ,अखिल भारतीय राजभर संगठन -- आवास- कुरथुवा ,सोनहरा आज़मगढ़ उ प्र 276301 मो 9452292260/9889506050 drprajbhar1962@gmail.com Current Status Case closed Date of Action 26/08/2020 Remarks Suggestion noted. Action is being taken. Rating 2 Average Rating Remarks महोदय कृपया सारनाथ सर्किल द्वारा स्थलीय सर्वेक्षणोपरांत अद्यतन विभागीय स्तर पर कृत कार्यवाही से हमें भी अवगत कराना चाहें डॉ पंचम राजभर Officer Concerns To Officer Name V S Badiger (Director) Organisation name Archeaological Survey of India Contact Address Dharohar Bhawan24 Tilak Marg Email Address vsbadiger.asi@gov.in Contact Number 01123004570