Press note

 

*अनुस्मरण पत्र* प्रतिष्ठामें,

माननीय प्रधानमंत्री जी 

भारत सरकार 

नई दिल्ली 

द्वारा -उचित माध्यम-

*विषय*- ब्रिटिश शासनकाल में गुलामी का द्योतक नामकरण *मार्टीनगंज* (तहसील/ब्लॉक/नगर पंचायत मुख्यालय) जनपद *आज़मगढ़* उ प्र का नाम जिलाधिकारी आज़मगढ़ के *सहमति प्रस्ताव* के क्रम में  *परिवर्तित* कर देशभक्त/सनातन/मानव धर्म रक्षक *राजा असिलदेव नगर* घोषित किये जाने के संबंध में-

महोदय,

           आप अवगत ही हैं कि वर्तमान सरकार द्वारा भारत की एकता अखंडता एवं पुरातन संस्कृति सभ्यता की रक्षा में राष्ट्रीय योगदान करने वाले उन तमाम *वीर अमरसपूतों,महापुरुषों,शासकों* आदि के नाम से नामकरण किया जाना *वर्तमान सरकार* का अत्यंत सराहनीय कदम है,जो कि विदेशी आक्रांताओं के शासन काल में भारत की गुलामी अवधि में उन विदेशी क्रूर आतताइयों द्वारा देश के विभिन्न सार्वजनिक *सांस्कृतिक, ऐतिहासिक* स्थलों आदि के पुराने नाम को परिवर्तित कर अपना *स्वयंभू ऐतिहासिक वर्चस्व* कायम करने के उद्देश्य से *गुलामी का द्योतक* नामकरण किया गया है जो अद्यतन जगह जगह विद्यमान है ! उसी क्रम  

में उ प्र के जनपद *आज़मगढ़* के ग्रामसभा *बनगांव* में स्थित *तहसील/ब्लॉक/नगर पंचायत मुख्यालय  मार्टीनगंज* के संबंध में कृपया उपर्युक्त विषयक का सन्दर्भ ग्रहण करने की कृपा करें,जिसमें *ब्रिटानिया हुकूमत* में विदेशी अंग्रेज ऑफिसर *मार्टिन माउन्ट गोमरी* के नाम से मार्टीनगंज नामकरण किया गया जो आज भी उन गुलामी की स्मृति में  *प्रबोधन,संबोधन,उद्बोधन व लेखन* में प्रचलित है ! उक्त विदेशी आक्रांता नाम परिवर्तित कर इस क्षेत्र में प्राचीन काल में  स्थानीय ग्रामसभा *देहदुआर* में स्थित परम प्रतापी *सनातन मानवीय धर्म राष्ट्ररक्षक* भारशिव नागवंशीय   सम्राट *भर राजा असिलदेव* जी जिनके नाम से आज भी  *देहदुआर कोट/किला* का पुरातात्विक भग्नावशेष विद्यमान है जिसे उ प्र सरकार द्वारा  राजकीय संरक्षण में घोषित है ! ऐसे शूरवीर परमप्रतापी देशभक्त शासक के नाम से  क्षेत्रीय आमजनमानस एवं तमाम माननीय जनप्रतिनिधियों ने शासन/प्रशासन से जनाकांक्षा के अनुरूप *मार्टीनगंज* का नाम बदलकर राजा असिलदेव के नाम से *राजा असिलदेव नगर* किये जाने का अनुरोध किया है ! उक्त के क्रम में *अधोहस्ताक्षरी एवं क्षेत्रीय मा जनप्रतिनिधियों (मा विधायक जी सहित) के अनुसंशा के अद्यतन निवेदित प्रत्यावेदन दिनांक 30/12/2022  के अनुरूप माननीय मुख्यमंत्री जी उ प्र कार्यालय के आदेश दिनांक 19/01/2023   के क्रम में जिलाधिकारी आज़मगढ़ के पत्र सं 1045(3)/सात-भूलेख -2022-23 दिनांक 24/01/2023 द्वारा उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज से विधिक प्रक्रिया के तहत नियमानुसार चाही गयी आख्या के क्रम में उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज द्वारा उक्त के क्रम में निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप पूर्व सूचनानुसार दिनांक 31/01/2023 को तहसील सभागार में अभ्यावेदक सहित  सर्वदलीय  जनप्रतिनिधियों की आहूत बैठक में प्रश्नगत प्रकरण में   आवश्यकता एवं औचित्य की व्यवस्था के प्रस्तावित अभिमत/मंतब्य में निर्णित कार्यवृत्त कि  "सर्वसम्मति से मार्टीनगंज का बदलकर राजा असिलदेव नगर रखा जाय" !

तदनुसार *उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज* के पत्र सं 58/एस टी-उ जि अ-मा/2023-दिनांक *14/02/2023* द्वारा संस्तुति सहित जांच *आख्या/अभिमत* जिलाधिकारी आज़मगढ़ को सम्प्रेषित की गई ! उपजिलाधिकारी के मंतब्य के क्रम में *जिलाधिकारी* आज़मगढ़ के पत्र सं *1128/सात-भूलेख-2023 दिनांक 16/02/2023*  द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी उ प्र को अभिमत सहित प्रस्ताव सम्प्रेषित किया गया ! जिसपर अद्यतन अनुरोधनुसार सकारात्मक कार्यवाही प्रलंबित है !

   अतः आपसे प्रबल अनुरोध है कि वर्णित परिस्थितियों में जनाकांक्षा के अनुरूप जिलाधिकारी आज़मगढ़ के संस्तुति/मंतब्य/प्रस्ताव दिनांक *16/02/2023* के अनुसार मार्टीनगंज का नाम नीतिगत निर्णय लेते हुए *विधिक रूप* से अन्य स्थलों की तरह परिवर्तित कर *राजा असिलदेव नगर* किये जाने की कृपा करें ! 

   आभारी रहूँगा कि कृत कार्यवाही से अधोहस्ताक्षरी को भी अवगत कराने का कष्ट करेंगे !

 सम्मान सहित 

संलग्नक-यथोपरि 

प्रतिलिपि - माननीय गृह मंत्री जी भारत सरकार नई दिल्ली-2- माननीय मुख्यमंत्री जी उ प्र सरकार लखनऊ-3- मुख्यसचिव जी उ प्र शासन-4-माननीय अध्यक्ष जी,राजस्व परिषद उ प्र

-4-जिलाधिकारी जी आज़मगढ़ -5-उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज को समुचित कार्यवाही हेतु सादर सम्प्रेषित !

                भवदीय 

        डॉ पंचम राजभर


Popular posts from this blog

Grievance Status for registration number : PMOPG/E/2020/0712909 Grievance Concerns To Name Of Complainant डॉ पंचम राजभर Date of Receipt 05/08/2020 Received By Ministry/Department Prime Minister's Office Grievance Description महत्वपूर्ण/तत्काल प्रतिष्ठामें, माननीय संस्कृति मंत्री जी भारत सरकार नई दिल्ली सन्दर्भ - संस्कृति विभाग/पुरातत्व विभाग - विषय - भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा ऐतिहासिक/सांस्कृतिक भग्नावशेष को सरकारी संरक्षण में लिए जाने के सम्बंध में महोदय, आप अवगत ही हैं कि भारतीय संस्कृति सभ्यता के ऐतिहासिक साक्ष्यों यथा किला कोट,खण्डहर, के भग्नावशेष को सुरक्षित सुव्यवस्थित रखकर आमजनमानस के स्मृति में राजकीय संरक्षण प्रदान किये जाने की बहुप्रचलित वैधानिक कार्य सुनिश्चित है जो कि अत्यंत सराहनीय है उक्त के क्रम में सादर आपके संज्ञान में अवगत कराना है कि जनपद अम्बेडकरनगर के तहसील सदर एवं नगर पालिका अम्बेडकर नगर के वार्ड सं 19 सुझौली के अधीनस्थ लोरपुर अठखम्भा जो कि एक प्राचीन ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहर है जिसका वर्णन तत्कालीन भारशिव नागवंशी सुझावल के भर समुदाय के शासक द्वारा निर्मित होने का उल्लेख यूनाइटेड प्रविन्सेज ऑफ अवध के प्रामाणिक गजेटियर वॉल्यूम 3 N to Z में वर्णित है तथा वर्तमान में उक्त अष्ट खंभों का ऐतिहासिक अलौकिक साक्ष्य में से कुछ खम्भे पूरी तरह टूटकर गिरने के कगार पर है जो कि स्थानीय लोगों एवं भारशिव नागवंश बंशजों के प्राचीन काल से सुसभ्य संस्कृति, सभ्यता आस्था,विश्वास शोध का केंद्र है इतना ही नहीं स्थानीय लोगों ने शासन प्रशासन से उक्त अठ खंभें के अवशेष को पुनर्मरम्मत कर बचाये जाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन सरकार द्वारा अभी तक कोई भी समुचित कार्यवाही नहीं हुई जिससे लोगों निराशा की भावना बलवती हो रही है अतः आपसे प्रबल अनुरोध है कि वर्णित परिस्थितियों में जनभावनाओं का समादर करते हुए भारतीय पुरातत्व विभाग सारनाथ वाराणसी सर्किल द्वारा उक्त जीर्ण शीर्ण अवस्था मे पड़े टूटे हुए सामग्री की पुनर्मरम्मत कर जीर्णोद्धार करते हुए सुरक्षित,सुव्यवस्थित संरक्षित रखे जाने हेतु सक्षम प्राधिकारी को निर्दर्शित कर वस्तुस्थिति से मुझे भी अवगत कराने की कृपा करें सम्मान सहित भवदीय डॉ पंचम राजभर Ex- सम्पादक -सुहेलदेव स्मृति (मा प) पूर्व राष्ट्रीय महासचिव ,अखिल भारतीय राजभर संगठन -- आवास- कुरथुवा ,सोनहरा आज़मगढ़ उ प्र 276301 मो 9452292260/9889506050 drprajbhar1962@gmail.com Current Status Case closed Date of Action 26/08/2020 Remarks Suggestion noted. Action is being taken. Rating 2 Average Rating Remarks महोदय कृपया सारनाथ सर्किल द्वारा स्थलीय सर्वेक्षणोपरांत अद्यतन विभागीय स्तर पर कृत कार्यवाही से हमें भी अवगत कराना चाहें डॉ पंचम राजभर Officer Concerns To Officer Name V S Badiger (Director) Organisation name Archeaological Survey of India Contact Address Dharohar Bhawan24 Tilak Marg Email Address vsbadiger.asi@gov.in Contact Number 01123004570