महाराजा सुहेलदेव राजभर स्मारक स्थल चित्तौरा बहराइच

ईमेल 17 अप्रैल 2025

सेवामें,

जिलाधिकारी 

जनपद बहराइच 

उत्तर प्रदेश 

विषय - जनपद बहराइच के चित्तौरा में महाराजा सुहेलदेव जी की निर्मित प्रतिमा के शिलापट्ट पर प्रामाणिक अभिलेखों के अनुसार नामकरण किये जाने के संबंध में अनुस्मरण पत्र -

महोदय,

           कृपया उपर्युक्त विषयक के संबंध में निदेशक संस्कृति विभाग उ प्र को संबोधित अपने (जिलाधिकारी) कार्यालय के पत्र सं 151/शि0/जांच/सुहेलदेव/बहराइच/2024 दिनाँक 20/11/2024 का  सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें । जिसमें राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव जी के नामकरण के संबंध में भारतीय समाज में बहुप्रचलित मान्य सामाजिक व्यवस्था के  चतुष्वर्णीय वर्णाश्रम में निहीत सामाजिक विधान के अनुसार अन्य महापुरुषों की तरह प्रामाणिक तथ्यों के आधार पर पूरा नामकरण महाराजा सुहेलदेव राजभर या भर किया जाना निवेदित है। तदक्रम  में निदेशक संस्कृति विभाग उ प्र के पत्र दिनाँक 10 दिसम्बर 2024 द्वारा समस्त अनुलग्नकों सहित निदेशक उ प्र राजकीय अभिलेखागार को तथ्यात्मक अभिलेखीय परीक्षण कर तथ्यानुसार आख्या उपलब्ध कराए जाने की अपेक्षा की गई है । तदनुसार निदेशक उ प्र राज्य अभिलेखागार द्वारा कार्यालय में उपलब्ध अभिलेखीय परीक्षणोंपरांत कार्यालय पत्र सं 1082/नौ-25/2023-24 दिनाँक 26/12/2024 द्वारा तथ्य सहित आख्या  निदेशक संस्कृति निदेशालय उ प्र को सम्प्रेषित की गई तथा अभिलेखागार की उक्त सुविचारित आख्या निदेशक, संस्कृति निदेशालय उ प्र के पत्र सं 3974/सं0 नि-5 (विविध)/09-10 {I}-दिनाँक 06/01/2025 द्वारा आपको (जिलाधिकारी बहराइच) संलग्नकों सहित सम्प्रेषित की गयी है जो मुझे भी पृष्ठांकित है । साथ ही साथ संदर्भित प्रश्नगत मामले में आई टी आई से प्राप्त सूचना प्रशासनिक अधिकारी एवं जनसूचनाधिकारी जिला गजेटियर विभाग उ प्र के पत्र सं 036/03/डी जी/2025 दिनाँक दिनाँक 24/01/2025 द्वारा संलग्न क्रमांक 3 व 6 का प्रतिउत्तर भी प्रेषित है । परंतु प्रश्नगत प्रकरण में अनुरोधनुसार अद्यतन विधिक रूप से न्यायोचित कार्यवाही प्रलंबित है । 

  अतः आपसे प्रबल अनुरोध है कि विषय की महत्ता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए मानवीय आधार पर जनभावनाओं के अनुरूप प्रश्नगत प्रकरण में निदेशक उ प्र राज्य अभिलेखागार के प्रामाणिक तथ्यानुसार आख्या/अभिमत के आलोक में त्वरित विधिक रूप से सकारात्मक यथोचित कार्यवाही करने का कष्ट करें 

   आभारी रहूंगा कि कृपया वस्तुस्थिति से हमें भी अवगत कराने की कृपा करें । 

सम्मान सहित 

संलग्नक -यथोपरि,

प्रतिलिपि - निम्नलिखित को सानुरोध सकारात्मक कार्यवाही हेतु सादर सूचनार्थ सम्प्रेषित । 

1-माननीय मुख्यमंत्री जी उ प्र शासन,2-माननीय संस्कृति/पर्यटन मंत्री जी उ प्र शासन,3-मुख्य सचिव महोदय उ प्र शासन,4-प्रमुख सचिव महोदय संस्कृति/पर्यटन विभाग उ प्र शासन,5- निदेशक संस्कृति/महानिदेशक पर्यटन विभाग उ प्र 

  सादर 

                     भवदीय 

                डॉ पंचम राजभर

Ex-सम्पादक, सुहेलदेव स्मृति (मा प)-आवास-कुरथुवा, सोनहरा,बरदह आज़मगढ़ उ प्र-276301-ईमेल- drprajbhar1962@gmail.com-मो-9889506050/9452292260

Popular posts from this blog

Grievance Status for registration number : PMOPG/E/2020/0712909 Grievance Concerns To Name Of Complainant डॉ पंचम राजभर Date of Receipt 05/08/2020 Received By Ministry/Department Prime Minister's Office Grievance Description महत्वपूर्ण/तत्काल प्रतिष्ठामें, माननीय संस्कृति मंत्री जी भारत सरकार नई दिल्ली सन्दर्भ - संस्कृति विभाग/पुरातत्व विभाग - विषय - भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा ऐतिहासिक/सांस्कृतिक भग्नावशेष को सरकारी संरक्षण में लिए जाने के सम्बंध में महोदय, आप अवगत ही हैं कि भारतीय संस्कृति सभ्यता के ऐतिहासिक साक्ष्यों यथा किला कोट,खण्डहर, के भग्नावशेष को सुरक्षित सुव्यवस्थित रखकर आमजनमानस के स्मृति में राजकीय संरक्षण प्रदान किये जाने की बहुप्रचलित वैधानिक कार्य सुनिश्चित है जो कि अत्यंत सराहनीय है उक्त के क्रम में सादर आपके संज्ञान में अवगत कराना है कि जनपद अम्बेडकरनगर के तहसील सदर एवं नगर पालिका अम्बेडकर नगर के वार्ड सं 19 सुझौली के अधीनस्थ लोरपुर अठखम्भा जो कि एक प्राचीन ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहर है जिसका वर्णन तत्कालीन भारशिव नागवंशी सुझावल के भर समुदाय के शासक द्वारा निर्मित होने का उल्लेख यूनाइटेड प्रविन्सेज ऑफ अवध के प्रामाणिक गजेटियर वॉल्यूम 3 N to Z में वर्णित है तथा वर्तमान में उक्त अष्ट खंभों का ऐतिहासिक अलौकिक साक्ष्य में से कुछ खम्भे पूरी तरह टूटकर गिरने के कगार पर है जो कि स्थानीय लोगों एवं भारशिव नागवंश बंशजों के प्राचीन काल से सुसभ्य संस्कृति, सभ्यता आस्था,विश्वास शोध का केंद्र है इतना ही नहीं स्थानीय लोगों ने शासन प्रशासन से उक्त अठ खंभें के अवशेष को पुनर्मरम्मत कर बचाये जाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन सरकार द्वारा अभी तक कोई भी समुचित कार्यवाही नहीं हुई जिससे लोगों निराशा की भावना बलवती हो रही है अतः आपसे प्रबल अनुरोध है कि वर्णित परिस्थितियों में जनभावनाओं का समादर करते हुए भारतीय पुरातत्व विभाग सारनाथ वाराणसी सर्किल द्वारा उक्त जीर्ण शीर्ण अवस्था मे पड़े टूटे हुए सामग्री की पुनर्मरम्मत कर जीर्णोद्धार करते हुए सुरक्षित,सुव्यवस्थित संरक्षित रखे जाने हेतु सक्षम प्राधिकारी को निर्दर्शित कर वस्तुस्थिति से मुझे भी अवगत कराने की कृपा करें सम्मान सहित भवदीय डॉ पंचम राजभर Ex- सम्पादक -सुहेलदेव स्मृति (मा प) पूर्व राष्ट्रीय महासचिव ,अखिल भारतीय राजभर संगठन -- आवास- कुरथुवा ,सोनहरा आज़मगढ़ उ प्र 276301 मो 9452292260/9889506050 drprajbhar1962@gmail.com Current Status Case closed Date of Action 26/08/2020 Remarks Suggestion noted. Action is being taken. Rating 2 Average Rating Remarks महोदय कृपया सारनाथ सर्किल द्वारा स्थलीय सर्वेक्षणोपरांत अद्यतन विभागीय स्तर पर कृत कार्यवाही से हमें भी अवगत कराना चाहें डॉ पंचम राजभर Officer Concerns To Officer Name V S Badiger (Director) Organisation name Archeaological Survey of India Contact Address Dharohar Bhawan24 Tilak Marg Email Address vsbadiger.asi@gov.in Contact Number 01123004570