Grievance Status for registration number : *PMOPG/E/2021/0012507* Grievance Concerns To Name Of Complainant *Pancham Rajbhar* Date of Receipt *07/01/2021* Received By Ministry/Department *Prime Minister's Office* Grievance Description प्रतिष्ठामें, माननीय संस्कृति मंत्री जी भारत सरकार , नईदिल्ली बिषय :- उ प्र के जनपद बलिया के रसड़ा में स्थित भर कुलभूषण महाराजा महिपाल राजभर के प्राचीन कालीन किला -लखनेश्वर डीह/राजा महिपाल भर का किला को भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किये जाने के सम्बंध में -अनुस्मरण पत्र-5 वां- महोदय, सादर अवगत कराना है कि उ प्र के जनपद बलिया के तहसील रसड़ा में स्थित प्रसिद्ध प्राचीन कालीन भारतीय राष्ट्रीय धरोहर के रूप में विख्यात भर कुलगौरव, महाराजा महिपाल राजभर के शासनकाल के किला व अवशेष खंडहर,आदि को भारतीय पुरातत्व विभाग भारत सरकार द्वारा अधिग्रहित करने का मेरे द्वारा पूर्व में किये गए ऑनलाइन शिकायती् पत्र सं *PMOPG/E/2018/0454746* दिनांक 22/09/2018 .*PMOPG/2019/0706505* का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें ,जिसमें प्राचीन काल से स्थित प्रसिद्ध किला/कोट लखनेश्वर डीह को सर्वेक्षणोपरांत भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा अधिग्रहित कर संरक्षित किये जाने का अनुरोध किया गया था । तदनुसार आपके कार्यालय के निर्देशानुसार भारतीय पुरातत्व विभाग के मंडल सारनाथ वाराणसी उ प्र के *अधीक्षक/पुरातत्वविद श्री एन के सिन्हा* को स्थलीय निरीक्षण कर समुचित कार्यवाही किये जाने का आदेश निर्गत हुआ था ,उक्त के क्रम में *विभागीय संगठित टीम* के सक्षम प्राधिकारीयों की देखरेख में सन्दर्भित ऐतिहासिक स्थल लखनेश्वरडीह किला का भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें सर्वेक्षण रिपोर्ट के अंतिम निष्कर्ष में यह स्पष्ट संस्तुति सहित उल्लिखित है कि उक्त स्थल के ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए जनभावनाओं के अनुरूप प्रशासनिक तौर पर किले के मद की अवांछनीय तत्वों द्वारा अतिक्रमित किये गये भूखंड को तात्कालिक प्रभाव से खाली कराकर सरकारी संरक्षण में लिए जाने का स्पष्ट रूप से अनुरोध किया गया है । अतएव उक्त के क्रम में पुनः आपसे सादर अनुरोध है कि जनआकांक्षाओं के अनुरूप त्वरित महाराजा महिपाल राजभर के किले को भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा अधिग्रहित कर संरक्षण में लिए जाने का आदेश पारित करना चाहें । आभारी रहूंगा की कृत कार्यवाही से हमें भी अवगत कराने की कृपा करेंगे । सम्मान सहित भवदीय डॉ पंचम राजभर Ex- राष्ट्रीय महासचिव,अखिल भारतीय राजभर संगठन - आवास - कुरथुवा ,सोनहरा (बरदह) जनपद आज़मगढ़ उ प्र 276301 % मो 9889506050 ,9452292260 drprajbhar1962@gmail.com. Current Status Case closed Date of Action *27/01/2021* Remarks अधीनस्थ अधिकारी के स्तर पर निस्तारित SANLAGN HAI. Reply Document Officer Concerns To Officer Name *Shri Arvind Mohan (Joint Secretary)* Organisation name Government of Uttar Pradesh Contact Address *Chief Minister Secretariat* , Room No. 321, *U.P. Secretariat, Lucknow* Email Address arvind.12574@gov.in Contact Number 05222226350

Popular posts from this blog

Grievance Status for registration number : PMOPG/E/2020/0712909 Grievance Concerns To Name Of Complainant डॉ पंचम राजभर Date of Receipt 05/08/2020 Received By Ministry/Department Prime Minister's Office Grievance Description महत्वपूर्ण/तत्काल प्रतिष्ठामें, माननीय संस्कृति मंत्री जी भारत सरकार नई दिल्ली सन्दर्भ - संस्कृति विभाग/पुरातत्व विभाग - विषय - भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा ऐतिहासिक/सांस्कृतिक भग्नावशेष को सरकारी संरक्षण में लिए जाने के सम्बंध में महोदय, आप अवगत ही हैं कि भारतीय संस्कृति सभ्यता के ऐतिहासिक साक्ष्यों यथा किला कोट,खण्डहर, के भग्नावशेष को सुरक्षित सुव्यवस्थित रखकर आमजनमानस के स्मृति में राजकीय संरक्षण प्रदान किये जाने की बहुप्रचलित वैधानिक कार्य सुनिश्चित है जो कि अत्यंत सराहनीय है उक्त के क्रम में सादर आपके संज्ञान में अवगत कराना है कि जनपद अम्बेडकरनगर के तहसील सदर एवं नगर पालिका अम्बेडकर नगर के वार्ड सं 19 सुझौली के अधीनस्थ लोरपुर अठखम्भा जो कि एक प्राचीन ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहर है जिसका वर्णन तत्कालीन भारशिव नागवंशी सुझावल के भर समुदाय के शासक द्वारा निर्मित होने का उल्लेख यूनाइटेड प्रविन्सेज ऑफ अवध के प्रामाणिक गजेटियर वॉल्यूम 3 N to Z में वर्णित है तथा वर्तमान में उक्त अष्ट खंभों का ऐतिहासिक अलौकिक साक्ष्य में से कुछ खम्भे पूरी तरह टूटकर गिरने के कगार पर है जो कि स्थानीय लोगों एवं भारशिव नागवंश बंशजों के प्राचीन काल से सुसभ्य संस्कृति, सभ्यता आस्था,विश्वास शोध का केंद्र है इतना ही नहीं स्थानीय लोगों ने शासन प्रशासन से उक्त अठ खंभें के अवशेष को पुनर्मरम्मत कर बचाये जाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन सरकार द्वारा अभी तक कोई भी समुचित कार्यवाही नहीं हुई जिससे लोगों निराशा की भावना बलवती हो रही है अतः आपसे प्रबल अनुरोध है कि वर्णित परिस्थितियों में जनभावनाओं का समादर करते हुए भारतीय पुरातत्व विभाग सारनाथ वाराणसी सर्किल द्वारा उक्त जीर्ण शीर्ण अवस्था मे पड़े टूटे हुए सामग्री की पुनर्मरम्मत कर जीर्णोद्धार करते हुए सुरक्षित,सुव्यवस्थित संरक्षित रखे जाने हेतु सक्षम प्राधिकारी को निर्दर्शित कर वस्तुस्थिति से मुझे भी अवगत कराने की कृपा करें सम्मान सहित भवदीय डॉ पंचम राजभर Ex- सम्पादक -सुहेलदेव स्मृति (मा प) पूर्व राष्ट्रीय महासचिव ,अखिल भारतीय राजभर संगठन -- आवास- कुरथुवा ,सोनहरा आज़मगढ़ उ प्र 276301 मो 9452292260/9889506050 drprajbhar1962@gmail.com Current Status Case closed Date of Action 26/08/2020 Remarks Suggestion noted. Action is being taken. Rating 2 Average Rating Remarks महोदय कृपया सारनाथ सर्किल द्वारा स्थलीय सर्वेक्षणोपरांत अद्यतन विभागीय स्तर पर कृत कार्यवाही से हमें भी अवगत कराना चाहें डॉ पंचम राजभर Officer Concerns To Officer Name V S Badiger (Director) Organisation name Archeaological Survey of India Contact Address Dharohar Bhawan24 Tilak Marg Email Address vsbadiger.asi@gov.in Contact Number 01123004570